नईबाजार। भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला इकाई की सोमवार को नगर स्थित काली माता मंदिर में हुई बैठक में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण तथा केंद्रीय बजट की सराहना की गई। अध्यक्षता करते हुए जिला संयोजक दिलीप गुप्ता ने कहा कि सरकार ने आयकर स्लैब की सीमा पांच लाख कर छोटे से लेकर मझोले व्यवसायियों को भारी राहत दी है। इसका लाभ छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, किसानों को मिलेगा।
बैठक में यह भी कहा गया कि सामान्य जाति के गरीब लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण सराहनीय कदम है। इससे बड़ी आबादी को राहत मिली है। बैठक में सरकार की दूसरी योजनाओं का भी बखान किया गया। संचालन अरुण जायसवाल बबलू ने किया। इस मौके पर राकेश कैलाशी, अनुपम शर्मा, संतोष केसरी, प्रेम केसरी, प्रफुल्ल चौरसिया, सोनू केसरी, कमलेश जायसवाल, मोनू गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, संजय चौरसिया, संजय जायसवाल, सुद्धी गुप्ता, शिवम गुप्ता, सुभम जायसवाल, विनय गुप्ता, मोहनलाल गौतम आदि उपस्थित रहे।