ज्ञानपुर। क्षेत्र के सिंहपुर स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पर सोमवार को अखंड रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ किया गया। मानस पाठ से माहौल राममय हो गया। जिसके समापन के अवसर पर मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। मंगलवार को विधि विधान के साथ हवन पूजन किया जाएगा। जिसके बाद दोपहर दो बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजक सिद्धेश्वर महाराज, बबलू प्रधान, शंभूनाथ, पिंटू, राजन दूबे, दिवाकर शुक्ला, जेपी पांडेय आदि मौजूद रहे।