फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में भी बिजली की लुकाछिपी से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिले में बिजली की आंखमिचौली बढ़ गयी है। मनमानी अघोषित कटौती हो रही है। न तो बिजली के आने का समय है ना ही जाने का। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह चार घंटे लगातार बिजली गुल रही। उसके बाद पूरे दिन बिजली का आना जाना लगा रहा। ऐसे में सुबह लोगों को पीने का पानी भी समय पर नहीं मिल सका। वहीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को तैयारी की चिंता सताने लगी है।
पिछले कुछ दिनों से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बेकाबूू हो गई है। बिजली का न तो जाने का समय निर्धारित रह गया है और न ही आने का। शुक्रवार को सुबह से लेकर दिनभर बिजली के लुकाछिपी का खेल जारी रहा। ठंठ बढ़ने के साथ ही बिजली की कटौती भी बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि सुबह लोगों को समय से पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे बिजली गुल हो गई। चंद मिनटों की आपूर्ति के बाद बिजली फिर गायब हो गई और 11 बजे दर्शन हुए। इससे तमाम लोगों को सुबह पानी भी नहीं मिल पाया। दोपहर में 12 से तीन बजे के बीच हर आधे से 45 मिनट के बाद बिजली की लुकाछिपी जारी रही। इससे लोगों के हीटर, गीजर सब ठंडे पड़े हुए हैं। आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ इससे व्यापारियों का भी काम प्रभावित हो रहा है। सुबह रोस्टर से आधे से एक घंटे की देरी से आने के साथ दिनभर बिजली कटौती का खेल जारी रहता है। एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत जिले के कई जगहों पर तार बदले जाने के साथ अन्य काम चल रहा है। इससे दिन के समय में आपूर्ति बाधित हो रही है। काम पूरा होने के लिए विभाग की ओर से अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया है। इससे जल्द ही अघोषित कटौती से लोगों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें