नईबाजार। नगर स्थित फैजुल ओलूम इंटर कालेज में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आधा दर्जन विद्यालयों के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 50 प्रश्नो को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया गया। 21 दिसंबर को विजेताओं की घोषणा के साथ साथ सम्मानित किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजाराम ने बताया कि प्रतियोगिता में बीएमपी पब्लिक स्कूल, शिवम पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, डा.हीरालाल पब्लिक स्कूल, बाल विद्या निकेतन इंटर कालेज आदि के मेधावी शामिल हुए। प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षा के साथ ही बच्चों को सामान्य ज्ञान की जानकारी होना अति आवश्यक है। सामान्य ज्ञान में महारत रखने से बच्चा किसी भी भीड़ में खड़ा हो सकता है। लिखित परीक्षा से प्रतिस्पर्धा का माहोल जागृत होता है। परीक्षा संपन्न कराने में योगेश कुमार, धीरज कुमार पाल, विनोद कुमार, प्रह्लाद सेठ, मो.साहिल, शहनाज बेगम, होमा कौशल, रेशमा अंजुम, रेहान अंसारी, सद्दाम हुसैन आदि का सहयोग रहा। बताया कि 21 दिसंबर को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर मेधावियों को पुरस्कृत किया जाएगा।