फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगत जननी जगदंबा का भव्य दरबार सजेगा

विज्ञापन
जगत जननी जगदंबा का भव्य दरबार सजेगा
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जगत जननी जगदंबा का भव्य दरबार सजेगा। देवी गीतों के बीच वैदिक मंत्रोच्चार गूंजेंगे। मां भगवती के मनोहारी रूप के दर्शन-पूजन के लिए पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। मां अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए पंडालों की ओर चल पड़ी हैं। मां के आगमन के मद्देनजर चारों ओर देवी भक्ति का वातावरण बन चला है। नौ दिन तक कालीन नगरी का चप्पा-चप्पा देवी भक्ति में लीन रहेगा।
देवी आराधना का पवित्र पर्व शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से आरंभ हो रहा है। इसके निमित्त तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंडालों के निर्माण का कार्य जहां अंतिम चरण में पहुंच चुका है। वहीं कई स्थानों पर देवी दुर्गा की प्रतिमाएं पंडालों में ले जाई जाने लगी हैं। जिले में छोटे-बड़े मिलाकर लगभग 1200 पंडालों में आदि शक्ति की उपासना होगी। इसके लिए पंडाल बनकर तैयार हो चुके हैं। पूजा समितियां मूर्ति स्थापना की तैयारी में जुटी हैं। नवरात्र और दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। नौ दिनी अनुष्ठान के दौरान सुरक्षा के चौकस प्रबंध किए गए हैं। तमाम प्रमुख पंडालों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की रूपरेखा बनाई जा रही है। नवरात्र के मद्देनजर बुधवार को पूर्व संध्या पर जिले के बाजार खरीदारों की भीड़ से गुलजार रहे। नारियल, चुनरी के अलावा पूजा के अन्य सामान की खरीदारी पूरे दिन हुई। ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही नगर समेत जिले के अन्य बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुटी रही। नारियल 25 रुपये तो चुनरी 10 रुपये से लेकर ढाई सौ रुपये तक की कीमत में बाजार में उपलब्ध रही। नवरात्र के मद्देनजर देवी मंदिरों को विधिवत सजाया जा रहा है। ज्ञानपुर से लगे घोपइला धाम के अलावा सीतामढ़ी स्थित सीता मंदिर को लाइट झालर से लकदक सजाया जा रहा है। इसके अलावा, हरिहरनाथ धाम स्थित देवी मंदिर की बुधवार को साफ-सफाई की गई। इसी तरह अन्य मंदिरों पर भी नवरात्र की तैयारियां जोरों पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूर्योदय से 9.58 बजे तक कलश स्थापना
ज्ञानपुर। इस बार शारदीय नवरात्र पूरे नौ दिनों का होगा। साथ ही कलश स्थापना का मुहूर्त सूर्योदय से ही शुरू हो जाएगा। डुहियां के पं. दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि काशी से प्रकाशित ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, 21 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्र पूजन के लिए कलश स्थापना का मुहूर्त बृहस्पतिवार को सूर्योदय से लेकर सुबह 9.58 बजे तक है। विशेष परिस्थिति में अभिजीत मुहूर्त 11.36 बजे से 12.23 बजे के बीच भी कलश स्थापना की जा सकती है। महाष्टमी और कन्या पूजन 28 सितंबर को होगा। जबकि हवन 29 सितंबर को होगा। व्रत का पारण अगले दिन 30 सितंबर को सूर्योदय के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें