फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता के आरोप में निलंबित हुई गैस एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के इनारगांव में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के अधीन संचालित ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी को अनियमितता के आरोप में निलंबित कर खमरिया की साईं गैस एजेंसी से अटैच कर दिया गया। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक वाराणसी जोन हिंदुस्तान पेट्रोलियम शौर्य कुमार एक्का ने बताया कि उक्त कार्रवाई डीएम और डीएसओ की रिपोर्ट पर जांच के बाद की गई है। आरोप है कि एजेंसी संचालक की ओर से उज्जवला योजना का लाभ उपभोक्ताओं को दिलाने में बरती जा रही उपेक्षा, होम डिलिवरी के नाम पर मनमानी वसूली, नए कनेक्शन जारी करने में हीलाहवाली, बैंक खाते में सब्सिडी भेजने में लापरवाही जैसी अनियमितताएं सामने आने पर एजेंसी को निलंबित कर तब तक संचालन न करने की हिदायत दी गई है, जब तक जांच प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो जाती। निलंबित एजेंसी से 5540 उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए खमरिया नगर में संचालित साईं श्यामा ग्रामीण वितरक एजेंसी से संबद्ध किया गया है। एजेंसी संचालक कौशलेंद्र द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देशों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन, एसएमएस से गैस बुकिंग पर होम डिलिवरी की जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें