फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9.40 करोड़ से सुधरेगी 47 गांवों की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पचास फीसदी से अधिक अनुसूचित जाति की आबादी वाले जिले के 47 गांवों में विकास कार्य तेज किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत वर्ष 2020-21 में चयनित गांवों में सड़क, नाली, पेयजल सहित अन्य कार्यों की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही कार्ययोजना तैयार प्रस्तावित विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

हर वर्ष प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में कुछ न कुछ गांवों को चिह्नित कर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। उसी लक्ष्य के तहत वर्ष 2020-21 में जिले के अलग-अलग ब्लॉकों के 50 गांवों का चयन किया गया था। चयन के बाद जब कार्ययोजना बननी शुरू हुई तो तीन गांव भदोही नगर पालिका में शामिल हो गए। ऐसे में अब इन गांवों को सूची से हटा दिया गया है। समाज कल्याण अधिकारी विकास एश्वर्य राज लक्ष्मी ने बताया कि 2019-20 में चयनित 20 गांवों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही 2020-21 में चयनित 47 गांवों के विकास के लिए कार्ययोजना बनायी जा रही है। करीब 50 फीसदी गांवों की कार्ययोजना बन चुकी है। कार्ययोजना बनने के बाद यहां भी नाली, खड़ंजा, पेयजल, हैंडपंप आदि के कार्य कराए जाएंगे। प्रत्येक गांव में 20 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं।
समाज कल्याण विभाग के अनुसार 20-20 लाख रुपये की लागत से जिन गांवों में विकास कराए जाने हैं, उनमें औराई ब्लॉक के 15 गांव शामिल हैं। इनमें अहरपुर, बसंतापुर, भगतापुर उर्फ पुरे, हथियाडील, कोलाहलपुर उपरवार, पयागपुर, नूआव, ममिदपट्टी, लीलापुर, गंभीरसिंहपुर, ढोणवा, चिंतामनिपुर, चकजोधी, विक्रमपुर झउवा, पूरे नोहरी शामिल हैं। इसी तरह भदोही ब्लॉक के बगही, अस्ती, माधोरामपुर, सामलकोट, छतनीपुर, भगवानपुरकुनहरी, किशनपुर टेकारी, कपलडीह, भादरमानपुर शामिल हैं। ज्ञानपुर ब्लॉक के शिवरामपुर, टकटइया उर्फ टकरैया, नवापुर, जयसिंहपुर, छोटूपुर, भूपतपट्टी, भावासिंहपुर, वनकट छनौरा व डीघ ब्लॉक के तुलापुर रोही, प्रतापशाहपुर, हरिरामपुर उपरवार, बनकट कोइरौना गांव भी इस योजना में शामिल हैं। इनके अलावा अभोली ब्लॉक के हरिकरनपुर, धनापुर बछपट्टी, सुरियावां के धुरीपुर, शुकुलपुर, सिंहपुर, मुदपोखरा, मालेपुर, जगेतीपुर, जगदीशपुर ब्राहमनाल, बीरभादापुर गांव भी योजना में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें