फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पटेल नगर में 16.37 लाख से बिछेगी 850 मीटर पेयजल पाइप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के वार्ड नंबर तीन पटेल नगर में पेयजल पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा। नगर पंचायत की ओर से करीब 16 लाख 37 हजार रुपये की लागत से 850 मीटर पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। काम पूरा होने के बाद करीब सात से आठ हजार की आबादी तक पेयजल की पहुंच आसान हो सकेगी। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वार्ड नंबर तीन पटेल नगर से जुड़ने वाले वार्डों में काफी समय से पेयजल की समस्या बनी थी। जिसको लेकर बोर्ड की बैठकों में समय-समय पर मुद्दा उठता रहता था। जिसके बाद नगर पंचायत की ओर से वार्ड में करीब 850 मीटर पेयजल पाइप लाइन विस्तार की कार्ययोजना तैयार की। जिस पर बोर्ड की संस्तुति के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया। जिसकी स्वीकृति मिल गई।
विज्ञापन

वहीं धनराशि भी जारी कर दी गई। जिसके बाद नगर पंचायत की ओर से कार्य भी शुरू करा दिया गया है। जल्द ही वार्ड के साथ आसपास के कस्बों की पेयजल समस्या का समाधान हो सकेगा। नगर पंचायत नई बाजार की अध्यक्ष निर्मला लालता सोनकर ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें