ऊंज के कुरमैचा गांव में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
- फोटो : Archive
ऊंज। शिवा कबड्डी क्लब की ओर से कुरमैचा गांव में आयोजित डे-नाइट कबड्डी मैच रविवार को भोर चार बजे तक चला। जीत के लिए टीमों ने जमकर पसीना बहाया। सेमीफाइनल में प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और वाराणसी की टीम पहुंची। प्रयागराज ने सोनभद्र तो वाराणसी ने मिर्जापुर को हराकर फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबला स्वरूपरानी हास्पिटल प्रयागराज और 52 बीघा वाराणसी की टीम के बीच हुआ। जिसमें 26-13 से प्रयागराज की टीम विजयी हुई। टीमों को पुरस्कार वितरित किया गया। इस मौके पर बिहारी लाल केवट, गोरखनाथ बिंद, रविकांत बिंद, योगेश कुमार बिंद, वीरेंद्र बिंद, जितेंद्र यादव, प्रभा शंकर शर्मा, अशोक यादव, दीपक बिंद, पप्पू शर्मा, सूर्यलाल निराला आदि रहे।