फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 पीठासीन और मतदान कार्मिकों पर दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में मतदान कार्मिकों, पीठासीन अधिकारियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन दोनों पालियों में 13 मतदान कार्मिक एवं पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे। डीएम के निर्देश पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के चौथे दिन ईवीएम और वीवीपैट के संचालन प्रक्रिया से लेकर व्यावहारिक बातों पर प्रकाश डाला गया। एसडीएम ज्ञानपुर कविता मीणा ने मतदान कार्मिकों एवं पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया कि 11 मई को बूथों पर पहुंचने के बाद कोई भी कार्मिक किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेगा। आयोग के दिशा-निर्देश के क्रम में सभी काम किया जाएगा। पहली पाली में अवध नारायण, प्रवीण कुमार, कृष्णानंद, मालती देवी और हीरालाल अनुपस्थित रहे। पांचों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश प्रभारी अधिकारी कार्मिक हरिशंकर सिंह ने दिया। दूसरी पाली में मालती देवी, उपेंद्र कुमार, लाल बाबू, ललिता, वंदना, अनवर, अशोक कुमार, निखिल चौधरी समेत आठ पीठासीन और मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कहा कि पीठासीन और मतदान कार्मिक निष्पक्ष एवं बिना किसी बाधा के शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। मतदान के दिन ईवीएम और वीवीपैट में किसी प्रकार की तकनीकी खामी आए तो इसकी सूचना दें। मास्टर ट्रेनर जयकेश त्रिपाठी और राकेश सिंह ने प्रशिक्षण की बारीकियों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें