चौरी। दानूपट्टी गांव स्थित कालीन कारखाने में रविवार की देर रात शॉर्टसर्किट से लगी आग लग गई। इससे हजारों के सामान जल कर राख हो गए। घटना को लेकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मची रही। मौके पर जुटे बुनकरों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और नुकसान होने से बचा लिया। आग से एक लाख रुपये से अधिक दाम के कालीन और ऊन जलने का दावा भुक्तभोगी ने किया है।
रोटहां निवासी आलम परवेज दानूपट्टी में कालीन कारखाना चलाते हैं। रात में अचानक कारखाने में आग लगते ही बस्ती में अफरातफरी मच गई। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते तब तक कारखाने में लगे कालीन लूमों और ऊनों को अपनी आगोश लेकर हजारों के सामान को राख कर दिया। मौके पर जुटे लोगों ने अथक प्रयास कर आग को बुझाने में सफलता पाई अन्यथा लपटें और बढ़ती तो जनहानि के साथ-साथ बड़ी घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता था।