फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबाए चुनाव: तस्वीर साफ, अध्यक्ष-महासचिव पर घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नाम वापसी के साथ ही ब़ृहस्पतिवार को तस्वीर साफ हो गई। अध्यक्ष के लिए जहां सीधे मुकाबला है, वहीं महासचिव के लिए पांच प्रत्याशी एक दूसरे को हराने के लिए जद्दोजहद में लगे हैं। कार्यकारिणी के दो लोगों ने नाम वापस ले लिया जिससे सभी छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर भी लड़ाई होनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने बार कक्ष में बृहस्पतिवार नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट की। डिबाए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार यादव, रामचंद्र पांडेय जहां एक दूसरे को मात देने के लिए जोर आजमाईश करेंगे वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर रविंद्रनाथ मिश्रा, श्याम नारायण प्रजापति के बीच टक्कर होगी। महासचिव के लिए आलोक कुमार द्विवेदी, बलराम कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार, रमाशंकर यादव और शिव कुमार शर्मा अपनी-अपनी जीत के लिए दंभ भर रहे हैं। कोषाध्यक्ष के लिए एक मात्र प्रत्याशी प्रेमनाथ यादव ने नामांकन किया है, जिससे यह भी सीट निर्विरोध होगी। उपाध्यक्ष 10 वर्ष के ऊपर में राज बिहारी मिश्र, रामलाल यादव, उपाध्यक्ष पांच वर्ष से ऊपर फैयाज अहमद खान, योगेश कुमार मिश्रा के बीच मुकाबला होगा। संयुक्त सचिव पर वंशराज, पुनीत कुमार पांडेय और आनंद कुमार तिवारी के बीच जोर आजमाइश होगी। वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जिसमें दो लोगों ने नाम वापस ले लिया। इससे सभी छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होगा।एल्डर्स कमेटी के मोहन लाल मिश्र ने कहा कि नाम वापसी के साथ तस्वीर साफ हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें