फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम कथा का रसपान कराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घोसिया। राजेंद्र बरनवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज जीटी रोड घोसिया में आयोजित राम कथा के अंतिम दिन राघवाचार्य ने श्रोताओं को कथा का रसपान कराया। कहा कि गंगा जी परम पवित्र हैं, लेकिन भगवान से अलग होने के कारण आज तक बहना पड़ रहा है। भगवान को हमेशा ह्रदय में रखने की बात कही। भगवान की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि हनुमान जी ने सीता का पता लगाया, लंकादहन किया फिर लंका से वापस आकर माता सीता का समाचार भगवान राम को बताया। भगवान की आज्ञानुसार सभी वानरों ने समुद्र में पुल बना दिया, जिससे भगवान वानर सेना सहित लंका पहुंचे। वहां युद्ध का बिगुल बजाते हैं और रावण का वध कर सीता को मुक्त कराते हैं। कथा में तबला वादक सौरभ मिश्रा, आरमन पर विनय मिश्रा, बैकिंग कमल किशोर, हारमोनियम पर संगत अवधेश शास्त्री कथा में चार चांद लगा दिए। इसी के साथ रामकथा का समापन हो गया। आयोजक राजकुमार बरनवाल और प्रकाश बरनवाल ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। नरेंद्र बरनवाल, जयशंकर दुबे, लोलारख नाथ, लल्लू दुबे, विद्यालय की छात्राएं नित्या पांडेय, अंकिता तिवारी, पूनम यादव, शिवांगी शुक्ला, रिशु शुक्ला, नैंसी चौबे, सुधा चौबे, साधना आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें