फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव परिणाम सपा के पक्ष में

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल
विज्ञापन
भदोही।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि निकाय चुनाव में जनादेश सपा के पक्ष में है। जो लोग जीत का जश्न मना रहे हैं, वे बैलट पेपर से हुए चुनाव का मूल्यांकन करें। ईवीएम चुनाव परिणाम पर भी जनता की नजर है। वे बुधवार को इंदिरा मिल चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता साढ़े तीन वर्षों से भाजपा के जुमले सुनती आ रही है। 2019 से पहले भाजपा के जुमलों की पोल खुल जाएगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। हालिया निकाय चुनाव परिणाम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने ईवीएम पर सवाल उठाया और कहा कि यदि ईवीएम सही है तो बैलट पेपर वाले चुनाव में भाजपा पीछे क्यों रह गई? इस पर लोगों को विचार करना चाहिए। समारोह में पूर्व विधायक जाहिद बेग, जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी, पूर्व मंत्री रामरति बिंद डा. आरके पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें