फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़क पर चलना दुभर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां(भदोही)। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक की सड़क जर्जर हो गई है। इस सड़क से एक लाख से अधिक लोगों का रोज आना-जाना सुरियावां बाजार में होता है। रेलवे फाटक के अंदर ट्रैक पर बनी सड़क गढ्डे में तब्दील हो गई हैे। रेलवे विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत रेलवे लाइन बिछाने के बाद उबड़ खाबड़ गढ्ढा युक्त सड़क को छोड़ दिया गया है। फाटक के अंदर की सड़क को नहीं बनाया गया। सड़क नहीं बनने से लोग परेशान हैं। फाटक पार करते समय लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। जटा शंकर मौर्य एडवोकेट, नंदलाल वर्मा, अवधेश कुमार ऊमर वैश्य, राम गरीब गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद उमर वैश्य, डॉ. अजय पांडेय, मो. रउफ हासमी, घनश्याम दास उमर, मदन जायसवाल, दिनेश सेठ, सावन गुप्ता, राधे हलवाई, शिव कुमार पाल आदि ने रेलवे के उच्च अधिकारियों से तत्काल फाटक के अंदर का रास्ता दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें