फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा में 717 अनुपस्थित

Mon, 22 Feb 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 दो पालियों में बालक-बालिका वर्ग की परीक्षाएं आयोजित की गई। तीनों ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन


रविवार को सुबह नौ बजे से ही परीक्षा के लिए बच्चों संग उनके अभिभावक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे। प्रथम पाली में सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर परीक्षा शुरू हुई। ज्ञानपुर ब्लाक के परीक्षा केंद्र विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में प्रथम पाली में बालिका वर्ग में पंजीकृत 509 में 380 उपस्थित हुईं और 189 अनुपस्थित रहीं।

 बालक में पंजीकृत 541 में 380 उपस्थित और 161 अनुपस्थित रहे। भदोही के परीक्षा केंद्र नेशनल इंटर कालेज में पहली पाली में बालिका वर्ग में पंजीकृत 377 में 221 उपस्थित और 156 अनुपस्थित रहीं, बालक में पंजीकृत 376 में 273 उपस्थित और 103 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


औराई ब्लाक के परीक्षा केंद्र काशिराज इंटर कालेज में पंजीकृत 213 बालिकाओं में 163 उपस्थित 50 अनुपस्थित, बालक में पंजीकृत 231 में 173 उपस्थित और 58 अनुपस्थित रहे। तीनों केंद्रों पर पंजीकृत 2247 बालक-बालिकाओं में 1530 ने परीक्षा दी जबकि 717 गैर हाजिर रहे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि तीनों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें