फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड की घटनाओं में नकदी समेत हजारों के सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। थाना क्षेत्र के महजूदा बाजार और सदौपुर गांव में शुक्रवार की रात हुई अग्निकांड की घटनाओं के चलते हजारों के सामान जलकर राख हो गए। वहीं एक मवेशी झुलस गया। उसकी हालत गंभीर बनी रही। घटना को लेकर लोगों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

पहली घटना महजूदा बाजार स्थित संजय कुमार चौहान नामक दुकान के यहां हुई। जहां शार्टसर्किट के कारण आग लगने से लगभग 80 हजार के सामान जल कर राख हो गए। बताते हैं कि संजय बीयर की दुकान में सेल्समैन है। प्रतिदिन की तरह भोजन के बाद वह कमरे में सो गया। लगभग दो बजे शॉर्टसर्किट हो जाने के कारण दुकान के सामान जद में आकर सुलगने लगे। आग की भनक लगते ही वह शोर मचाने लगा, जिसे सुनकर आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि जब तक ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक हजारों के सामान राख में तब्दील हो चुके थे। तकरीबन दो घंटे की मेहनत कर ग्रामीणों ने आग बुझाई। भुक्तभोगी दुकानदार का कहना था कि आग की जद में 15 हजार नकद, गृहस्थी के सामान, टीवी, कपड़ा, मोबाइल, गेहूं-चावल, बेड, पंखा आदि आकर नष्ट हो गए, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार है। इसी तरह दूसरी घटना सदौपुर गांव की दलित बस्ती में हुई। यहां धनगू गौतम के रिहायशी टीनशेड में आग लगने से 10 हजार से अधिक के सामान जल गए। धनगू ने बताया कि देर रात किसी अराजक तत्व ने जानबूझ कर आग लगा दी। इससे अनाज, भूसा, सरपत समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। साथ ही टीनशेड बंधी गाय भी गंभीर रूप से झुलस गई। शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें