फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से डेढ़ लाख की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के चौरी रोड स्थित इलेक्ट्रानिक्स दुकान के गोदाम में बुधवार को शाम पांच बजे आग लगने से लगभग डेढ़ लाख रुपये के पीवीसी पाइप जलकर नष्ट हो गए। गोदाम में कूलर भी रखे थे जिनको भी क्षति पहुंची है। गोदाम से धुंआ निकलता देख तक लोग सकते में आ गए तथा दुकानदार को सूचित कर आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने बताया कि जब तक दमकल कर्मी पहुंचते तब तक आग को काबू में किया जा चुका था। दुकानदार ने बताया कि बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी।
विज्ञापन

देवनाथपुर निवासी नवीन बरनवाल की चौरी रोड पर नवीन इलेक्ट्रानिक्स नाम से दुकान है। इलेक्ट्रानिक्स के सामान के अलावा पीवीसी पाईप का व्यवसाय भी करते हैं। पीवीसी पाइप रखने के लिए उन्होंने दुकान से सटकर एक गोदाम ले रखा है। बताया कि आज संयोग से दुकान पर मौजूद थे तभी किसी ने गोदाम में आग लगने की सूचना दी। वे गोदाम की ओर भागे तो देखा कि आग बढ़ चुकी है। तब तक आस पास के दुकानदार और बाशिंदे भी पहुंच कर आग बुझाने में लग गए थे। मौके पर मौजूद नागरिकों ने बताया कि दमकल विभाग मौके पर पहुंचा तो हम लोग आग को काबू में कर चुके थे।
दुकानदार नवीन ने बताया कि गोदाम में रखे पीवीसी पाइप और कुछ कूलर रखे थे जो बेकार हो गए। नुकसान हुए सामान की कीमत लगभग डेढ़ लाख बताई। आग कैसे लगी के बारे में बताया कि गोदाम में उस समय कोई था नहीं ऐसे में प्रतीत होता है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें