लालानगर। छठवें चरण के लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की सरगर्मी तेज हो गई है। चाहे वह नगरीय क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण, हर जगह सुरक्षाकर्मी मुस्तैदी दिखाने लगे हैं। बुधवार को पंजाब कमांडो फोर्स ने गोपीगंज इलाके में रूटमार्च कर चुनाव में सुरक्षा का एहसास कराया। गोपीगंज नगर क्षेत्र के खड़हट्टी मोहाल, पश्चिम मोहाल, सदर मोहाल, अंजही मोहाल, मिर्जापुर रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देशन में पंजाब कमांडो पुलिस के जवानों ने कदमताल मिलाकर रूट मार्च किया। इस दौरान कोतवाल संजय कुमार राय, चौकी प्रभारी सुशील तिवारी समेत स्थानीय पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।