फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेख से छेड़छाड़ में हेडमास्टर समेत दो निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शासन और प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी परिषदीय स्कूलों में अव्यवस्थाएं कम होती नहीं दिख रहीं हैं। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने भदोही के आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय उमरी में अभिलेखीय प्रपत्र में छेड़छाड़ मिलने पर हेडमास्टर और सहायक अध्यापक को निलंबित किया गया जबकि अन्य स्कूलों में गंदगी, अव्यवस्था मिलने पर छह शिक्षकों का वेतन रोका गया।
विज्ञापन

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षण व्यवस्था मुहैया कराने के लिए शासन की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन शिक्षकों की लापरवाही से उसका लाभ बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से तमाम दिशा-निर्देश के बाद भी स्कूलों में साफ-सफाई, एमडीएम के संचालन में सुधार नहीं हो पा हा है। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने भदोही विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय उमरी द्वितीय का निरीक्षण किया। यहां एमडीएम का संचालन सही नहीं मिलने और गदंगी का अंबार लगने पर सहायक अध्यापक मंजू सिंह, छाया मौर्य, अरूण कुमार यादव का वेतन रोका। प्राथमिक विद्यालय उमरी प्रथम में हेडमास्टर राजेंद्र कुमार यादव और सहायिका शीला सिंह अनुपस्थित रहीं। जांच के दौरान उपस्थिति रजिस्टर और एमडीएम के अभिलेखों में छेड़छाड़ मिला। बीएसए ने दोनों शिक्षकों को निलंबित करने का निर्देश दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय तुलसीचक में साफ-सफाई की व्यवस्था सही न होने, शौचालय में गंदगी मिली। सुधार होने तक प्रधानाध्यापक रामआसरे,स हायक संदीप कुमार, सुधाकर मिश्र का वेतन रोका गया। प्राथमिक विद्यालय पूरेकिशुन सिंह में प्रार्थना पत्र के बिना अवकाश पर रहने पर महेश यादव से स्पष्टीकरण मांगा। ज्ञानपुर विकास खंड के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय राम का पुरा में निर्धारित समय से पहले स्कूल बंद मिलने पर सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें