ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सुधाकर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के कुछ पूंजीपतियों के लिए सरकार चला रहे हैं। मुंबई से अहमदाबाद तक बुलेट ट्रेन का संचालन इसका जीता-जागता उदाहरण है। जिस ट्रेन का किराया हवाई जहाज से अधिक है, उसमें मध्यम और गरीब तबके के लोग कहां चलेंगे। कांग्रेस ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर रेलवे में अमूल चूल परिवर्तन किया। वह शनिवार को पार्टी के नेता सुरेश उपाध्याय के आवास पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ट्रेनों की हालत बदहाल है, उसे सही करने के बजाए बुलेट ट्रेन चलाना जनहित से हटकर है। तीन साल में केंद्र सरकार सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है।