फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानपुर विधानसभा में लगेंगे 250 हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। जिले के ज्ञानपुर विधानसभा में पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री की विशेष घोषणा और विधायक निधि से 250 हैंडपंप लगाए जाएंगे। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने लाभार्थियों की सूची जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दी है। हैंडपंपों को अगस्त माह के अंत तक लगवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हैंडपंप लगने के बाद भी बड़ी संख्या में कई बस्तियाें में अब तक हैंडपंप नहीं लग सके हैं। 27 जुलाई को विधानसभा में मुख्यमंत्री की विशेष घोषणा के तहत 100 और अपनी विधायक निधि से 150 हैंडपंप ज्ञानपुर विधानसभा में लगवाने की संस्तुति ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने की है। उन्होंने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के अलावा अधिशासी अभियंता जल निगम को लाभार्थियों की सूची सौंपी। इन हैंडपंपों को बारिश में ही लगाने के लिए कहा गया। विधायक मिश्र ने कहा कि पानी से ही ज्यादातर बीमारी उत्पन्न होती हैं। सभी को स्वच्छ पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। हैंडपंप के अलावा अन्य सुविधाओं के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें