फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 52 केंद्रों पर 66 हजार एमटी धान की होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद के लिए तैयारी तेज हो गई है। विपणन विभाग की ओर से नामित केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं समय से पहले उपलब्ध कराने का निर्देश प्रभारियों को दिया गया है। 52 क्रेदों पर 66 हजार मीट्रिक टन (एमटी) धान खरीद का लक्ष्य मिला है। अबकी बार किसानों की सहूलियत के लिए 20 क्रय केंद्र बढ़े हैं।
विज्ञापन


जिले में रबी सीजन में गेहूं और खरीफ में धान की मुख्य रूप से खेती होती है। गेहूं 48 हजार हेक्टेयर रकबे में बोई जाती है तो धान 30 से 35 हजार हेक्टेयर में रोपी जाती है। सरकार दोनों सीजन में क्रय केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीद करती है। धान की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। कई क्षेत्रों में कटाई भी शुरू हो गई है। पखवारे भर में धान को सूखाकर किसान क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए पहुंचेंगे। एक नवंबर से शुरू हो रही धान खरीद के लिए क्रय केंद्रों की साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, डिजिटल कांटा आदि को व्यवस्थित किया जा रहा है। विपणन विभाग के मुताबिक इस साल धान खरीद के लिए 52 केंद्र खोले गए हैं। इसमें 66 हजार एमटी धान की खरीद होगी। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि 52 क्रय केंद्र खोले गए हैं। क्रय केंद्रों की संख्या पिछले साल से 20 अधिक है, जिससे किसानों को नजदीक के समितियों या क्रय केंद्रों पर बेचने में दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2183 और ग्रेड ए का 2203 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। बताया कि अब तक 1100 किसानों ने पंजीकरण कराया है। कहा कि अभी धान की कटाई चल रही है। क्रय केंद्रों पर पहुंचने में करीब-करीब 15 दिनों का समय लगेगा, लेकिन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें