फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही न्यूज: विसर्जन के दौरान सिपाही पर दुर्व्यवहार का आरोप, आक्रोशित लोगों ने प्रतिमा विसर्जन रोकी

Thu, 26 Oct 2023 11:33 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

नगर में बावनबीघा तालाब के स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया था। जिसके साथ कोतवाली के कांस्टेबल प्रदीप की ड्यूटी लगी हुई थी। आरोप है कि जुलूस जैसे ही रेलवे फाटक के पास पहुंची वैसे ही सिपाही ने जुलूस को वापस करते हुए कहा कि प्रतिमा को वरूणा में विसर्जित करने के लिए ले चले।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरियावां कोतवाली क्षेत्र बावनबीघा तालाब के पास स्थापित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर लोगों ने विसर्जन रोक दिया। इसकी सूचना पुलिस को लगते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल विनोद दुबे ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। हंगामे के कारण नगर में कुछ देर के लिए तनाव व्याप्त हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर में बावनबीघा तालाब के स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया था। जिसके साथ कोतवाली के कांस्टेबल प्रदीप की ड्यूटी लगी हुई थी। आरोप है कि जुलूस जैसे ही रेलवे फाटक के पास पहुंची वैसे ही सिपाही ने जुलूस को वापस करते हुए कहा कि प्रतिमा को वरूणा में विसर्जित करने के लिए ले चले। समिति के लोग सहमति जताते हुए वहां से जुलूस को वापस लेकर वरूणा की तरफ पर बढ़ चले। इस बीच जैसे ही जुलूस अंबेडकर नगर चौराहा के पास पहुंचा। आरोप है कि वहां सिपाही ने फिर समिति के लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। इस पर लोग आक्रोशित हो गए और विसर्जन रोक दिया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को लगते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनोद दुबे ने लोगों को समझा बूझकर शांत कराया और प्रतिमा विसर्जित करने की अपील की। काफी मान मन्नौवल के बाद तैयार हुए लोगों ने प्रतिमा को विसर्जित किया। इससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें