फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

637 बूथों पर पिलाई गई पोलियो की खुराक

Mon, 03 Apr 2017 01:25 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में रविवार को पल्स पोलियो अभियान शुभारंभ किया गया। पोलियो बूथ पर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने फीता काटकर एवं नौनिहाल को पोलियो खुराक पिलाकर शुभारंभ किया। इसके बाद डीएम ने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का आग्रह किया। इसके लिए प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों से भी सहयोग के लिए कहा गया।
विज्ञापन

बूथ पर खुराक न पीने से वंचित रहने पर घर पहुंच रही पोलियो की टीम से दवा जरूर पिलाएं। रविवार को जिले के कुल 637 बूथों पर पोलियो खुराक पिलाई गई। पांच दिन तक घर-घर ड्राप पिलाने के लिए 435 टीम गठित किए हैं, 151 पर्यवेक्षक एवं 1947 टीकाकर्मी लगे हैं। संवेदनशील तीन और सामान्य के पांच बूथों पर एक-एक पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। नए जन्मे बच्चों को प्रतिरक्षण कार्ड दिया जाएगा। प्रत्येक दिन टीम लगभग 100 घरों में परिवार के छूटे हुए बच्चों को पोलियो खुराक पिलाएगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सतीश सिंह, प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डीपीओ रविश्वर राव, डॉ. सगीर हसन, मौलाना नजीर आलम, जफरुल यकीं, निसार अहमद, अकरम परवेज, मोहम्मद इलियास आदि रहे।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें