फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी से नुकसान पर किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति

Mon, 03 Apr 2017 01:22 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
 अगलगी से किसानों की नुकसान हुई गेहूं की फसल का जायजा लेने के लिए रविवार को जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह चौरी इलाके के हरिचंदनपुर गांव पहुंचे। भदोही तहसील क्षेत्र के इस गांव में भ्रमण कर नुकसान का स्थलीय जायजा लिया। फसल का शत-प्रतिशत नुकसान देखकर उन्होंने दुख जताया। कहा कि फसलों की क्षति का आकलन कराकर शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा। बताया कि तहसील स्तर पर कमेटी की रिपोर्ट और सचिव मंडी समिति से क्षति का आकलन कराया जा रहा है। अगलगी से नुकसान उठाने वालों में सत्तार, वसीर, मो. अली हसन, आद्या प्रसाद, विजयशंकर, ओम प्रकाश, अनिल कुमार, रामसेवक, रामचरन, भाईलाल पुत्र भागीरथी, खदेरू प्रसाद, राजबिहारी, सत्य नारायन, मन बहाल, जयप्रकाश आदि शामिल हैं। औराई तहसील क्षेत्र के परानापुर गांव में किसान बृज भूषण मिश्र की फसल जल गई। डीएम ने गांव में जाकर जली फसल को देखा। साथ में एसडीएम रामजी लाल, एसडीएम औराई आशीष कुमार, तहसीलदार कानूनगो, लेखपाल और पीड़ित किसान  आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें