फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1175 ने दी स्नातक परीक्षा एक रेस्टीकेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातक की परीक्षा में 1175 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 39 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली की परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर एक छात्र को रस्टीकेट किया गया।
विज्ञापन

केएनपीजी कॉलेज की स्नातक परीक्षा में बृहस्पतिवार को 1175 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक कराई गई। परीक्षा की प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष की अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र, बीएससी भौतिकी एवं वनस्पति विज्ञान का तृतीय प्रश्नपत्र और बीए तृतीय वर्ष के दर्शनशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें 952 परीक्षार्थी उपस्थित थे जबकि 38 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं बीएससी प्रथम वर्ष के एक छात्र को नकल करते पकड़े जाने पर आंतरिक उड़ाका दल ने रस्टीकेट कर दिया। दूसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष की अंग्रेजी प्रथम, बीए तृतीय वर्ष का गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 223 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान परीक्षा प्रभारी रमेशचंद्र यादव ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें