फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण में बढ़ी 15 हजार महिला वोटर- प्लान साप्ताहिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 31 हजार नए मतदाता बढ़े, जिसमें करीब 15 हजार महिलाएं शामिल हैं। करीब तीन माह तक चले विशेष अभियानों के बाद प्रशासन को यह सफलता मिली। अंतिम प्रकाशन के बाद प्रशासन अब मतदान केंद्रों की स्थिति की व्यवस्था सुधारने में जुट गया है।
विज्ञापन

18 साल सेे अधिक उम्र का कोई भी मतदाता वोट से वंचित न रहे इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग हर संभव प्रयास कर रहा है। एक सितंबर से 30 नवंबर तक चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद अंतिम प्रकाशन हो चुका है। जिसमें जिले की तीनों विधानसभाओं में 31, 441 नए मतदाता बढ़े। इसके अलावा मृतक और दो स्थानों पर नाम रहने वाले 14,636 मतदाताओं का नाम काटा गया। अभियान के दौरान भदोही में 9, 617, ज्ञानपुर में 11, 802 और औराई विधानसभा क्षेत्र में 9, 942 नए वोटर बने। इसमें 15 हजार महिलाएं शामिल है। अब विधानसभा क्षेत्र में 11, 51,928 मतदाता हैं। अंतिम प्रकाशन के बाद भी नए मतदाताओं का नाम तो जोड़ा जाएगा लेकिन अब संशोधन और विलोपन का काम नहीं होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी लालजी यादव ने कहा कि अंतिम प्रकाशन के बाद अब संवेदनशील, अति संवेदनशील केंद्रो संग अन्य मतदान केंद्रो की सुविधाओं को देखा जा रहा है। उसको लेकर संबंधित विभागों से रिपोर्ट लिया
विज्ञापन

विधानसभाओं में वोटरों की स्थिति
विधानसभा महिला पुरूष
भदोही 1,90, 525 2, 29, 934
ज्ञानपुर 1, 71, 417 2, 04, 882
औराई 1,61, 167 1,95,835
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें