भदोही। ज्ञानपुर में स्कूली वैन की घटना के बाद हो रही कार्रवाई पर लोगों ने शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग को आंड़े हांथो लिया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य वंदना तिवारी ने कहा है कि यदि प्रशासनिक अधिकारी पहले से सतर्क रहे होते तो इस तरह की घटना को टाला जा सकता था।
उन्होंने हुई आज की कार्रवाई पर कहा कि जिस प्रकार से जनपद में फर्जी विद्यालयों की संख्या 50 के पार पहुंच गई है और अब उन्हें सील किया जा रहा है उससे साफ हो गया है कि इसमे शिक्षा विभाग की मिलीभगत थी। मानक के विपरित चल रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई पर कहा कि उप संभागीय अधिकारी को भी जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने इस आशय का पत्रक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज कर इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।