फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास:महिलाओं ने किया ईओ का घेराव क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। गोपीगंज नगर में सरकारी प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर सोमवार को महिलाओं का गुस्सा भड़क उठा। नाराज महिलाओं ने पालिका कार्यालय का घेराव कर कहा कि उन्हें आवास नहीं दिया जा रहा है। इससे उनके हालात सुधर नहीं रहे हैं। महिलाओं ने आवास आवंटन में नगर पालिका पर भेदभाव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पैसे लेने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास से वंचित वार्ड संख्या दो के रहवासियों ने नपा के ईओ का घेराव कर आवास के लिए आवाज बुलंद की। पूर्व की सूचना पर आयोजित बोर्ड की बैठक की भनक लगते ही बड़ी संख्या में महिलाएं पालिका कार्यालय पहुंची और प्रधानमंत्री आवास के लिए अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि पैसा लेने के बाद भी उनको आवास नहीं मिल रहा है। भेदभावपूर्ण कार्यप्रणाली का हवाला देते हुए कहा कि योजना गरीबों के लिए लागू की गई है, लेकिन उसका पालन नगर पालिका नहीं कर रही है। सड़क से लेकर सदन तक अपने हक की लड़ाई जारी रखने पर अमादा महिलाओं को अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भारती ने किसी तरह समझा-बुझाकर शीघ्र ही समस्या के निराकरण का भरोसा दिलाया। घेराव करने वालों में तारा देवी, संगीता देवी, सरस्वती देवी, रामादेवी सुनीता देवी, लालती देवी, सरोजा देवी, आशा देवी, गीता देवी, कपूरा देवी, दुलारी देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें