फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्णों के खिलाफ नीतियों को नहीं होने देंगे सफल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट को लागूू कराने की मांग को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का क्रमिक अनशन चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पार्टी के प्रदेश महासचिव राहुलदेव रावत ने कहा सवर्णों के खिलाफ सरकार की नीतियों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार अगर उनकी मांगों की अनदेखी करेगी तो व्यापक पैमाने पर आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

आरक्षण का वर्गीकरण करने और सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट को कैबिनेट में स्वीकृत कराने पर अड़ी सुभासपा ने कलेक्ट्रेट में चौथे दिन भी अपनी आवाज बुलंद किया। अगर सरकार क्रमिक अनशन के दौरान उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो सरकार के खिलाफ विशाल आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। वर्तमान की भाजपा सरकार आरक्षण के नाम पर सवर्णों के साथ अन्याय कर रही है। लेकिन, सरकार की यह मंशा सफल नहीं होने दी जाएगी। जिलाध्यक्ष नागेश्वर राजभर ने कहा सरकार की उदासीनता के चलते अपने अधिकारों के लिए लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। चौथे दिन के धरने की अध्यक्षता राकेश कुमार सिंह ने की। इस मौके पर इस्लामुद्दीन, सुमन रावत, मुनीब शर्मा, रामलाल गौतम, रेखा दूबे, राहुल शुक्ला, जवाहरलाल पांडेय, चंद्रमणि त्रिपाठी, बेचूलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें