फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी निर्माण के लिए सपा पुन: मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के अहमदगंज गजिया में अधर में लटके रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए समाजवादी पार्टी पुन: आंदोलन के मूड मे है। बीते 10 दिसंबर को सपा समेत अन्य पार्टियों द्वारा शुरू किए गए क्रमिक अनशन के पहले दिन सांसद विरेंद्र सिंह ने खुद पहुंच कर आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया था। गुरूवार को सपा के पूर्व विधायक जाहिद बेग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज पूरे 17 दिन हो गए हैं और आरओबी निर्माण की दिशा में कारगर पहल सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

पूर्व विवधायक ने कहा कि आंदोलन में शामिल रहे दलों की एक बैठक 2 जनवरी को आहूत की गई है। उक्त बैठक में अगल ी रणनीति पर विचार विमर्श कर नए सिरे से आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि 2 जनवरी तक प्रशासन के पास समय है। यदि उन्होंने आरओबी निर्माण के क्रम मे कोई ठोस कार्य शुरू नहीं किया तो आंदोलन का एलान होगा। यदि प्रशासन या जनप्रतिधि शांत बैठे रहे तो सपा समेत अन्य सहयोगी दल मिल कर इस बार बड़ा जनांदोलन खड़ा करेंगे जिसमे धरना, प्रदर्शन, चक्का जाम, रेल चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें