फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी (पैकेज)

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। बढ़ती ठंड और कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। कोहरा बढ़ने से जहां 13 दिसंबर से वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस को दो माह के लिए निरस्त कर दिया गया है, वहीं इस रेलखंड पर दौड़ने वाली कई प्रमुख ट्रेनों की लेटलतीफी से रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
बुधवार को छपरा से दुर्ग के बीच चलने वाली अप और डाउन दोनों ट्रेनें प्रभावित रहीं। दुर्ग की ओर जाने वाली ट्रेन जहां सवा पांच घंटे विलंब से चल रही थी, वहीं छपरा की ओर जाने वाली ट्रेन तीन घंटे विलंब से चली। भदोही के लोगों के लिए हर सुबह वाराणसी जाने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस बुधवार को साढ़े चार घंटे देरी से भदोही स्टेशन पहुंची। लखनऊ- वाराणसी के बीच चलने वाली दैनिक पैसेंजर ट्रेन भी बुधवार को चार घंटे देरी से आई। इससे कई यात्रियों का वाराणसी जाने का कार्यक्रम बिगड़ गया।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी तो वाराणसी- देहरादून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस के निरस्त होने को लेकर है। 13 रेलवे ने इस ट्रेन को 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। लोगों का कहना है कि स्टेशन पर अभी बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से ट्रेनों की लेटलतीफी भारी पड़ रही है। कई लोग तो परिवार के साथ स्टेशन आकर ट्रेनों का इंतजार करते मिले।

ट्रेन लेट, परीक्षा में कैसे भाग लेंगे

भदोही। जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं निवासी सतीश कुमार पाल का छपरा दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से आरक्षण था। उन्हें रेलवे ग्रूब डी की परीक्षा देने के लिए दुर्ग जाने के लिए भदोही स्टेशन आए थे। यहां आकर पता चला कि ट्रेन पांच घंटे देरी से चल रही है और शाम तक आएगी। उन्होंन कहा कि उनकी परीक्षा गुरुवार को 3 बजे से है लेकिन उन्हें सुबह 11 बजे तक रिपोर्टिंग करनी है। इसको लेकर उनकी बेचैनी बढ़ गई थी। फिर भी वे ट्रेन ने इंतजार में स्टेशन पर बैठे थे।

वाराणसी जाने के लिए घंटों इंतजार

भदोही। मदरसा पचभैय्या के शिक्षक मौ. एखलाकुर्रहमान का कहना है कि जरूरी काम से वाराणसी जाने के लिए स्टेशन पहुंचा। लेकिन, वाराणसी जाने वाली दोनों मुख्य ट्रेनें कई घंटे लेट चल रहीं थीं। बताया कि मजबूरन दूसरी ट्रेन से जाना पड़ा। कहा कि स्टेशन पर प्रतीक्षालय ऐसा होना चाहिए कि लोग कुछ घंटे ट्रेनों का इंतजार कर सकें।
विज्ञापन

--
दैनिक यात्रियों ने डीआरएम को भेजा पत्रक
भदोही। 13 दिसंबर से निरस्त रहने वाली वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। बैंककर्मी, निजी और राजकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह ट्रेन अच्छा विकल्प थी, लेकिन ट्रेन दो माह के लिए निरस्त होने से समस्या बढ़ गई है। लगभग 60 यात्रियों ने ज्ञापन के माध्यम से डीआरएम से पैसेंजर ट्रेन को जनता एक्सप्रेस के समय चलाने की मांग की। पत्रक में बताया कि पूर्व के वर्षों में जनता एक्सप्रेस के निरस्त होने पर लखनऊ और वाराणसी के बीच चलने वाले वी-एल सवारी गाड़ी को जनता एक्सप्रेस के समय चलाया जाता था। पत्रक देने वाले बैंक कर्मचारी अनिल मिश्र ने हजारो लोगों की सहुलियत को देखते हुए पैसेंजर ट्रेन का समय बदलने की मांग की। कहा कि यह हम सबके लिए ज्वलंत समस्या है। इसको देखते हुए वी-एल को जनता एक्सप्रेस के समय चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें