फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

551 बीडीसी और छह प्रमुख आज लेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में छह ब्लॉक प्रमुखों संग 551 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण मंगलवार को ब्लॉक परिसर में दो चरण में संपन्न होगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक नामित अफसर शपथ दिलाएंगे। डीएम आर्यका अखौरी ने तीनों एसडीएम, एएसडीएम, परियोजना निदेशक डीआरडीए और उप निदेशक कृषि को शपथ ग्रहण के लिए नामित किया है। यहां बताते चलें कि जिले के ज्ञानपुर ब्लॉक में आरती सिंह, औराई में बृजमोहन मिश्र, सुरियावां में अनीता गौतम और भदोही में प्रियंका सिंह निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनी थीं। जबकि चुनाव में डीघ से मनीष मिश्र और अभोली से प्रियंका बिंद ने जीत दर्ज की है। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि छह ब्लॉक प्रमुखों संग 551 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। बताया कि शपथ के बाद पहली बैठक भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें