फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे तक वाहनों से जाम रहा पांटून पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। मिर्जापुर जनपद और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाला रामपुर पांटून पुल मंगलवार की रात वाहन चालकों की मनमानी के कारण चार घंटे से अधिक समय तक जाम में जकड़ा रहा। इससे गंगा आर-पार होने वाले स्थानीय लोगों और साइकिल एवं बाइक सवारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

गोपीगंज-रामपुर घाट मार्ग से जुड़ा उक्त पुल के चालू रहने से जनपद समेत कई गैर जनपदों और प्रदेशों की यात्रा दिन-रात जारी रहती है। इधर बीच शादी-विवाह का दौर तेज होने के चलते वाहन चालक भी शार्टकट रास्ता अख्तियार कर तेल की बचत करने में उसी पुल का सहारा ले रहे हैं। मंगलवार की देर रात भदोही व मिर्जापुर से जुड़े क्षेत्रों से बारात आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। इस पुल पर दोनों ओर से आ रहे वाहनों की लंबी कतार आगे निकलने के चक्कर में जाम की स्थिति पैदा कर दी। कोई भी चालक अपने आपको किसी से कम नहीं समझ रहा था और न ही अगल-बगल होने में समझदारी दिखा रहा था। चार घंटे तक पुल पर लगे जाम में फंसे वाहन सवारों की सक्रियता पर किसी तरह जाम से मुक्ति मिल पाई। स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति इस बात का मलाल रहा कि तटवर्ती क्षेत्र होने के साथ ही गैर जनपदों और प्रदेशों को जोड़ने वाले पुल क्षेत्र की सुरक्षा पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जाती। जबकि आए दिन अप्रिय घटनाएं आवागमन करने वालों को भय के साए में रहने को विवश करती हैं। राहगीर अमन कुमार, सुुमेरु, अरुण कुमार, चंदन रावत, सउावन बिंद, सुभाष यादव, रमेश निषाद आदि ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए रामपुर घाट पर पुलिस के तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें