ज्ञानपुर। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा और सरकार बनाने में वोटर की सहभागिता हो सकेगी। इसी उद्देश्य को लेकर स्काउट-गइड की ओर से केएनपीजी कालेज में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। कहा गया कि लोकतंत्र में वोट की अहम भूमिका होती है। अधिकाधिक मतदान से बेहतर जनप्रतिविधि चुना जा सकेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए चुनाव मेंअधिक से अधिक मतदाता बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने वोट का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में आयोग की ओर से प्रथम बार प्रयोग की जा रही वीवीपैट मशीन के बारे में मतदाताओं को अधिक जानकारी देनी होगी। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वह निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा, अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें। वहीं दूसरी ओर काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्काउट-गाइड की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान सभी से अधिक मतदान के लिए कहा गया। मौके पर प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे, डॉ. कामिनी वर्मा आदि रहे।
होर्डिंग, लगाकर जागरूक करने का प्रयास
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। नोडल अधिकारी सुनील कुमार तिवारी और डीआईओएस अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर होर्डिंग, बैनर आदि लगवाकर लोगों को जागरूक किया। अधिक से अधिक मतदान करने पर जोर दिया।