फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमापुर के दो युवा बने एसआई, गांव में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई विकास खंड के सहसेपुर (उमापुर) के युवाओं का चयन एसआई के लिए हुआ है। उनके चयन पर गांव में खुशी की लहर है। एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया। दोनों छठी से लेकर 12वीं तक की शिक्षा-दीक्षा एक साथ हुई थी।
विज्ञापन

उमापुर निवासी अमित शुक्ल पुत्र रमेश शुक्ल और प्रशांत उपाध्याय पुत्र नन्हें उपाध्याय का चयन उत्तर प्रदेश दारोगा भर्ती परीक्षा में हुआ है। अमित वर्तमान में नेहरू युवा केंद्र कौशांबी में बतौर कार्यक्रम समन्वयक कार्य कर रहे है और सिविल सेवा की तैयारी भी कर रहे है, वही उनके मित्र प्रशांत उपाध्याय प्रयागराज में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं। दोनों कक्षा छह से 12वी तक साथ पढ़े हैं। दारोगा भर्ती में दोनों ने ण्क साथ सफलता प्राप्त की। चयन पर ग्राम प्रधान कुशल देवी, रत्नाकर पाठक, प्रवीण उपाध्याय, शिवम, पीयूष, राजन दुबे आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें