भदोही। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी इकाई ने सोमवार से 14 दिवसीय समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय चौपाल वाहन को रवाना किया। जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी ने वाहन को रवाना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम धर्म और राजनीति करने वालों की पोल खोलेगी। गांव गांव जाकर लोगों को सांप्रदायिक शक्तियों से आगाह करेगा।इंदिरा मिल स्थित डा.आरके पटेल के आवास से चौपाल को रवाना करने के समय जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद थे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल किसी भी समय बज सकता है। धर्म जाति की राजनीति करने वालों से सावधान रहना होगा। जनता को भ्रमित कर 2014 में सत्ता हासिल करने वाले फिर से जनता को भ्रमित करने का खेल खेल रहे हैं। उनकी मंशा को जनता भांप चुकी है। आगामी चुनाव में दलित, गरीब, किसान, मजदूर सब एक ओर भाजपा को सत्ते से बेदखल करेंगे। रथ के बारे में बताया कि रथ व चौपाल के माध्यम से पूर्व सपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों का गांव गांव बखान किया जाएगा। डा.आरके पटेल ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने जो चोट दी है उससे अब तक गरीब आदमी उबर नहीं सका है।
बताया कि यह रथ 14 दिनों में पूरे संसदीय क्षेत्र का दौरा करेगी। तथा जगह जगह चौपाल आयोजित कर लोगों को जागरूक करेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक जाहिद बेग, ओमप्रकाश यादव, डा.तेजबहादुर यादव, आंनद यादव, संतोष यादव, प्रेमबहादुर यादव, मनोज यादव, शैलेश यादव, चंदन यादव, प्रमोद यादव, रवींद्र मौर्य, अमलेश मौर्य, प्रमोद विश्वकर्मा, अजय पाल, राजेश शर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि रहे।