फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की बेहतरी के लिए भेजे 5.63 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों की तस्वीर बदलने और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए वित्तीय वर्ष के समापन पर विभाग ने अलग-अलग मदों से शिक्षकों, बच्चों और स्कूल के खातों में शुक्रवार को पांच करोड़ 63 लाख रुपये भेज दिया। नए शिक्षा सत्र में स्कूलों में जरूरी कामकाज शुरू कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, कन्या पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 83 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। शुरूआती शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए सरकार हर साल करोड़ों रुपये खर्च करती है। जिसमें ऑपरेशन कायाकल्प में स्कूलों की तस्वीर बदलने, शिक्षा से वंचित छात्रों को शारदा अभियान, खेलकूद सहित अन्य मदों में यह राशि दी जाती है।
सत्र 2021-22 में विभाग की ओर से पहले ही 25 से 30 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। वित्तीय वर्ष के समापन से पूर्व विभाग ने शुक्रवार को कंपोजिट ग्रांट, खेलकूद, राष्ट्रीय अविष्कार योजना, रानी लक्ष्मी बाई प्रशिक्षण, शिक्षक संकुल, टीएलएम सहित कुल नौ मदों में पांच करोड़ 63 लाख 28 हजार रुपये भेजा गया। कंपोजिट ग्रांट में छात्र संख्या के आधार पर रकम भेजी गई जबकि खेलकूद में प्राथमिक विद्यालय को पांच हजार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 10 हजार हर स्कूल, आउट आफ स्कूल प्रति बच्चे के खाते में 644 रुपये, टीएलएम में 300 रुपये, लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण में प्रति स्कूल तीन हजार, एसएमसी प्रशिक्षण में एक हजार प्रति स्कूल, राष्ट्रीय अविष्कार योजना में चयनित स्कूलों को एक-एक हजार और शिक्षक संकुल में 2200 रुपये भेजा गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि अलग-अलग मदों में कुल पांच करोड़ 63 लाख रुपये भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें