फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 43 नए संक्रमित मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रहा है। दिन प्रतिदिन नए मामले सामने आ रहे हैं। इस क्रम में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई जांच रिपोर्ट में 43 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि मौत की संख्या शून्य रहा। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

संक्रमितों का आंकड़ा एक बार घटकर फिर बढ़ने लगा है। इसी के साथ 43 नए संक्रमित मरीज मिलने से अब जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 268 हो गई है। जबकि 30 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए है अब कुल स्वास्थ्य होने वालों की संख्या 6900 पहुंच गई है। अब तक 7327 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। नए संक्रमित में सोनैचा में दो, गोधना में एक, मवैया थानसिंह में एक, अरता में दो, मनोहर पुर में तीन,पालीबाजार में एक, गजीया में दो, उमरी में एक, मानिक पट्टी में एक, सुरियावां में तीन, रामनगर में दो, जोतरामदत्त में एक, कलापुर में एक, सरपतहां में दो, सराई मिसरानी में एक, जखांव में एक, सीएचसी सुरियावां में एक, लालानगर में एक, बनकट में एक, गोपीगंज में एक, भदोही में एक, जोरई ज्ञानपुर में एक, समेत अन्य क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले है।
कोरोना कर्फ्यू के चलते दुकानें बंद है फिर भी सब्जी, दूध, मेडिकल स्टोर्स जैसे जरूरी दुकानों पर लोग पहुंच कर मास्क और शारीरिक दूरी भूल जा रहे है। जिससे संक्रमण का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वहीं कोरोना कर्फ्यू के चलते लोगों का काम धंधा बंद हो गई है ऐसे में रोजी रोटी के लिए बाहर कमाने गए बड़ी संख्या में लोग अपने गांव आ रहे है। जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा और बना हुआ है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि नए मिले संक्रमित को होमआइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही है। अभी भी लोग कोविड प्रोटोकाल के नियमों को पूरी तरह से पालन नहीं कर रहे है जिससे संक्रमण पूरी तरह से थम नहीं रहा है। कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बार-बार हाथ धोएं मास्क लगाना न भूले आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें