फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में आशा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों मारपीट कर दुर्व्यवहार किया। चिकित्सा अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

नुआंव गांव निवासी आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वह अपने पति के साथ वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की जांच और सर्वे करने निकली थीं। काफी संख्या में परदेश से आए लोगों के यहां जब तक नाम-पता पूछ कर बचाव और टीकाकरण की बात कहीं तो वह आगबबूला हो गए और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर पति को मारपीट कर घायल भी कर दिया गया। मामले की जानकारी औराई सीएचसी अधीक्षक डा.अशफाक को देने पर टीम गांव में पहुंची और मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की। सुबह से शाम तक मामले में किसी ग्रामीण पर कार्रवाई न होने से स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि एक ओर आशा कार्यकर्ता जान को जोखिम में डालकर सर्वे कर रही है ऊपर से इस तरह के दुर्व्यवहार पर पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है। जांच कर मुकदमा नहीं दर्ज किया जा सका तो स्वास्थ्य कर्मी मुख्यमंत्री तक गुहार लगाने के लिए मजबूर हो सकते हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी होने पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें