फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली नहीं बंग्लादेशी बुनकरों खिलाफ: विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने सोमवार को साफ किया कि वे देश के दूसरे राज्यों से आकर भदोही में कालीन बुनाई कर रहे बुनकरों के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने इतना जरूर कहा कि वे बगैर परिचय पत्र के दूसरे प्रांतों से आकर में काम करने वालों के खिलाफ हैं। कहा कि उन्होंने बंग्लादेशियों के यहां काम करने पर आपत्ति दर्ज कराई है। और उस पर कायम हैं। बुनकरों के पलायन के लिए लग रहे आरोपों पर मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में निर्यातकों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

चौरी क्षेत्र के कोल्हड़ ग्राम में गत माह हुए भीषण विस्फोट और माल्दा (पं.बंगाल) के नौ कालीन बुनकरों की मौत के बाद से भदोही परिक्षेत्र से बुनकरों का पलायन थम नहीं रहा है। घटना से केवल बंगाल के ही नहीं बल्कि दूसरे प्रांतों के बुनकर भी वापस भाग रहे हैं। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के सदस्यों इसके लिए विधायक के बयान को भी जिम्मेदार ठहराया जाने लगा जिसमे उन्होंने भदोही में भारी संख्या में बांग्लादेशी बुनकरों के काम करने की बात कही थी। यह भी कहा जाने लगा था कि विधायक ने विस्फोट स्थल पर ग्रेनेड मिलने की शिकायत ने भी आग में घी का काम किया जिससे बुनकर घबराहट में भागने लगे। कालीन भवन में विधायक ने कहा कि वे किसी भारतवासी के खिलाफ नहीं है। किसी भी राज्य के बुनकरों की सुरक्षा की गारंटी लेते हैं। लेकिन, मैं बंग्लादेशियों के सख्त खिलाफ हूं। उन्होंने निर्यातकों और कारखाना संचालकों से कहा कि बगैर परिचय पत्र अथवा आधार कार्ड वाले बुनकरों से काम न लें। इससे पूर्व एकमाध्यक्ष ओएन मिश्र ने इंडस्ट्री के हालात तथा बुनकरों के पलायन रोकने में सहयोग मांगा। पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, हाजी शाहिद हुसैन, रवि पाटोदिया, हाजी अब्दुल हादी, पीसी जायसवाल, हाजी अब्दुल रब, शिवसागर तिवारी, अरशद वजीरी, जेपी गुप्ता, इम्तियाज अंसारी, एचएन मौर्य, शाहिद जमाल, मुश्ताक अंसारी, हाजी अब्दुल बारी, शाहिद अंसारी, सचिन त्रिपाठी, अभयराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें