ज्ञानपुर। महापर्व शिवरात्रि और प्रयागराज में चल रहे कुंभ के अंतिम स्नान को लेकर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ी। जहां प्रयागराज जाने के लिए ट्रेनों में जगह की कमी रही तो वहीं रोडवेज की शटल बसें ओवरलोड होकर चलती रहीं।
अवगत हो कि कुंभ के शुरुआती दौर में ही राज्य सड़क परिवहन निगम और पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अधिकाधिक संख्या में ट्रेनों और बसों के संचालन का निर्णय लेकर यात्रियों को आवागमन की सुविधा दी गई थी। बीच-बीच में पड़ने वाले अन्य प्रमुख स्नान पर्वों पर लोगों ने सेवाएं लेकर प्रयागराज पहुंचने का क्रम अनवरत जारी रहा। रविवार को सायंकाल से ही ज्ञानपुररोड, अहिमनपुर, माधोसिंह, जंगीगंज, कटका समेत और छोटे-बड़े स्टेशनों पर पहुंचकर रुटीन पर चलने वालीं गाड़ियों के अलावा मेला स्पेशल ट्रेनों से यात्रा करते देखे गए। भीड़ अधिक होने से लोगों को जगह के अभाव में थोड़ी-थोड़ी देर पर आ रही अन्य ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा। जबकि एक्सप्रेस का भी ठहराव होते रहने से लोगों को आवागमन की सुविधाएं मिलतीं रहीं। यही स्थिति बस स्टैंड गोपीगंज, औराई, महाराजगंज, घोसिया-माधोसिंह, जंगीगंज, वहिदानगर, कलिंजरा मोड़, गोधना मोड़, सूफीनगर आदि स्थानों से स्नानार्थियों की भारी भीड़ शटल बसों का सहारा लेकर प्रयागराज आते-जाते रहे। वहीं भीड़भाड़ दूरी रहने वाले परिवारों को निजी साधनों पर सवार होकर आना-जाना पड़ा। उधर, स्थानीय गंगा घाटों पर पहुंचने वालों के साथ प्रमुख चौराहों-ति राहों पर सुबह से शाम तक जाम का झाम बना रहा।