फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण का हाल यह है

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/लालानगर। नगरीय क्षेत्र की सड़कों पर अतिक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेतरतीब पार्किंग और अस्थायी दुकानों के चलते होने वाले अतिक्रमण और यातायात जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है, लेकिन पुलिस-प्रशासन इस दिशा में कारगर पहल नहीं कर पा रहा है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

सड़कों पर अतिक्रमण के चलते सोमवार को गोपीगंज नगर में जहां घंटों जाम लगा रहा, वहीं ज्ञानपुर नगर की सड़कों पर भी वाहनों की मनमानी पार्किंग यातायात की राह में रोड़ा बनी रही। गोपीगंज में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते पहले ही हालात विषम हैं। ऐसे में अतिक्रमण के खिलाफ कारगर कार्रवाई के अभाव में आम लोगों की समस्याएं बढ़ गईं हैं। हालत यह है कि रोज जाम की स्थिति बन रही है। शाम को हालात विकट हो जाते हैं। यही हालात जिला मुख्यालय के नगर ज्ञानपुर में भी है। नगर की प्रमुख सड़कों पर आगे तक लगी दुकानों से वाहनों का आवागमन कठिन हो जाता है। कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है। अगले ही दिन फिर अतिक्रमण हो जाता है। गोयल गली इसकी बड़ी बानगी है। इस गली में चलना-फिरना दूभर हो है। इसी तरह राजा पार्क, हरिहरनाथ मंदिर से लेकर मुख्य तिराहे तक सड़क पर भारी अतिक्रमण है। सड़क किनारे बाइकें और अन्य वाहन भी मनमाने ढंग से खड़े किए रहते हैं, जिन्हें हटवाने की जहमत पुलिस नहीं उठाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें