फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल पहुंच रहे 40 फीसदी बच्चे- प्लानिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/औराई। कोरोना संक्रमण काल में नौवीं से 12वीं तक के स्कूल भले ही खुल गए हैं, लेकिन बच्चों की संख्या में अपेक्षाकृत बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। स्कूल संचालक गाइडलाइन का पालन कर स्कूल चलाने का दावा कर रहे हैं। कहीं 30 से 35 तो कहीं 40 से 45 फीसदी बच्चे ही स्कूल पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर की पड़ताल की गई। जहां पता चला कि तीन सत्रों में छात्र-छात्राओं को बुलाया जाता है। 33 फीसदी विद्यार्थी पहले दिन तो 33 फीसदी ही उसके अगले दिन भी कक्षाओं में उपस्थित रहे। इसी तरह तीन दिन बच्चों को ऑफलाइन शिक्षा दी जा रही है। प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि ऑफलाइन से समय मिलने पर कुछ बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि दूरदर्शन के माध्यम से बच्चों को शैक्षिक जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

श्री काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई के प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थियों को गेट में एंट्री लेने पर उनकी थर्मल स्कैनिंग सैनिटाइजिंग कराई जा रही हैं। पंजीकृत दो हजार छात्र-छात्राओं में से 800 के करीब ही उपस्थित होते हैं। हर विषयों की पढ़ाई पीरियड के हिसाब से चल रही है। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन में ही शिक्षकों का समय गुजर जा रहा है, जिससे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी गाइडलाइन के हिसाब से कक्षाएं संचालित कराई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें