फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 पेटी मिलावटी शराब बरामद, दो पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोइरौना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम को मंगलवार को भोर में तीन बजे बड़ी सफलता हाथ लगी। नारेपार के सुलभ शौचालय के समीप 35 पेटी मिलावटी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बोलेरो भी बरामद किया है।
विज्ञापन

जिले में अवैैध शराब के कारोबार पर चोट पहुंचाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर थानों की पुलिस अलर्ट मोड में है। मुखबिर की सूचना पर कोइरौना थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव और आबकारी टीम ने नारेपार सुलभ शौचालय के समीप दो लोगों वीरू सिंह निवासी कोलेपुर थाना जिगना जनपद मिर्जापुर और विनोद कुमार बिंद निवासी रामकिशुनपुर बसही को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 35 पेटी (315 लीटर) मिलावटी शराब बरामद किया गया है। जिसकी कीमत एक लाख 24 हजार आंकी गई है। थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आर्थिक लाभ के लिए मिलावटी शराब का कारोबार करते हैं। ढक्कन पर फर्जी क्यूआर कोड और शीशी, रैपर लगाकर बिक्री करते हैं। जो पैसा मिलता है, उसे बांट लेते हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में आशीष चौहान, पंकज कुमार, कुमार गौरव, नवीन कुमार, जावेद अहमद, आबकारी निरीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें