फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर 33 अफसरों और कर्मियों को नोटिस

Fri, 07 Oct 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह के बृहस्पतिवार को विकास भवन और बेसिक शिक्षा विभाग में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 33 अफसरों और कर्मचारियों को अनुपस्थित मिलने पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में विभागीय कर्मचारियों के कामकाज में लापरवाही बरतने की              शिकायतें लगातार मिल रहीं थीं। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अचानक            विकास भवन का निरीक्षण करने पहुंच गए। 
सवा दस बजे पहुंचे जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान डीडीओ कार्यालय में अरुण श्रीवास्तव, उमेद अली, कमलेश पाल, सत्येंद्र कुमार, सूबेदार यादव, विनोद गुप्ता, दिनेश कुमार, कैलाश राम, जिला पंचायत राज अधिकारी आफिस में रामायण तिवारी, राजीव श्रीवास्तव, डीपीओ आफिस से राजेश कुमार, प्रफुल्लचंद्र पाल, सहकारिता विभाग से राहुल मौर्य, लघु सिंचाई विभाग से सहायक अभियंता छोटेलाल, पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय से दुर्गाशंकर शुक्ला, अविनाश पाल, दीपक रावत, मनोरमा शर्मा, कौशल, विकास, अचल सिंह, उपायुक्त मनरेगा कार्यालय के अनिल श्रीवास्तव, अर्थ संख्या अधिकारी कार्यालय से अपर संख्या अधिकारी रंजन कुमार, शिव कुमार पंकज सक्सेना, चंद्र प्रकाश मौर्या, राजेंद्र प्रताप, सविता देवी, मनोहर लाल अनुपस्थित मिले। 
विज्ञापन

  इसके बाद जिलाधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आफिस पहुंचे समन्वयक राजकुमार तिवारी, नीरज उपाध्याय, दिलीप कुमार सहायक वित्त लेखाधिकारी, रश्मि मिश्रा, शिवम सिंह, राजेंद्र मिश्रा, अनुपस्थित मिले थे। दोनों कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी मिलाकर कुल 33 लोग बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। डीएम ने इस हालत पर गहरी नाराजगी जताते हुए सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। 
हिदायत दी कि अपने कार्यालयों में निष्ठा, ईमानदारी पूर्वक समय से उपस्थित रहें। दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों के फरियादियों की समस्याएं त्वरित गति से निस्तारित करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी जनसमस्याओं को निस्तारण में  रुचि न लेने और समय से कार्यालय न पहुंचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें