फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चेतावनी के बाद भी सड़क पर चल रहे 328 अनफिट वाहन

विज्ञापन
एबुलेंस से सीएचसी लाए गए बच्चे। संवाद
विज्ञापन
जिले में निजी स्कूलों के बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। अभिभावकों से फीस वसूलने वाले कई स्कूल आज भी अनफिट वाहनों से बच्चों को ढो रहे हैं। परिवहन निगम के आंकड़े के मुताबिक जिले में 328 स्कूली वाहनों में मानक पूरे नहीं हैं। परिवहन विभाग ने जिले के 1503 स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर 15 अप्रैल तक वाहनों की फिटनेस दुरुस्त कराने और यूपीआईएसवीएमपी पोर्टल पर पूरी जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद 328 वाहन अब भी अनफिट हैं। इनमें 103 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, जबकि 225 वाहनों के परमिट वैध नहीं हैं। विभाग ने अभियान के दौरान 86 वाहनों का चालान किया और 12 वाहनों को सीज भी किया, लेकिन इसके बाद भी अनफिट वाहनों का संचालन जारी है। एआरटीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अब स्कूल प्रबंधनों की मनमानी नहीं चलेगी। विभाग ने पोर्टल शुरू किया है, जहां सभी स्कूलों को वाहनों से संबंधित जानकारी अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधन से पोर्टल पर शपथ पत्र देने को कहा है। सीसीटीवी कैमरा, फर्स्ट एड बॉक्स, पैनिक बटन, अग्निशमन यंत्र और अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और फिटनेस, परमिट सहित सभी दस्तावेज की जानकारी भी ऑनलाइन अपडेट करने को कहा गया है।
विज्ञापन

-
हाल में हुई घटनाएं-
15 जुलाई को खेतासराय क्षेत्र के चौकियां गुरैनी गांव में स्कूली वैन बैक करने के दौरान उसकी चपेट में आने से तीन वर्षीय हमदान आज़म की मौत हुई थी। मामले में न कोई शिकायत और न ही विभागीय स्तर से कोई कार्रवाई की गई।

21 जुलाई को केराकत क्षेत्र के बंजारेपुर गांव से बच्चों को लेकर डेहरी साद इंग्लिश स्कूल जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गई थी। राहत की बात रही कि हादसा टल गया था। बस में सवार 35 बच्चे बच गए थे। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


27 जुलाई को रामपुर थाना क्षेत्र के पचवल टोल टैक्स के पास सोमवार को बड़ा सड़क हादसा टल गया था। श्री हंसराज कैरियर पब्लिक स्कूल, खेमापुर की स्कूली बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें