फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईसीटी में योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। पतंजलि योग समिति की ओर से आईआईसीटी परिसर में आयोजित योग शिविर में शुक्रवार को इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को योग, प्राणायाम और आसनों की जानकारी दी गई। इसके जरिए उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के गुर बताए गए।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश प्रभारी संदेश योगी ने बीटेक के छात्र-छात्राओं को योग और आसनों का अभ्यास कराते हुए कहा कि इससे शरीर के आंतरिक और वाह्य व्यायाम के साथ ही मन:स्थिति भी दुरुस्त हो जाती है। पढ़ाई-लिखाई के दबाव के साथ योग और प्राणायाम का अभ्यास बेहद जरूरी है। इससे आंतरिक सिस्टम भी मजबूत हो जाता है। इस मौके पर उन्होंने भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायाम कराने के साथ ही मंडूक, गोमुख, सर्वांग आदि आसनों का भी अभ्यास कराया। कहा कि योग को लेकर युवाओं में उत्साह और जागरूकता बढ़ी है। इससे देश मजबूत होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें