फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी सीजन के लिए मंगाई पांच हजार एमटी यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

रबी सीजन में यूरिया की किल्लत न हो इसके लिए सहकारिता विभाग ने पांच हजार एमटी यूरिया मंगाया है। जिसे पखवारे भर के अंदर सहकारी समितियों पर भेजा जाएगा। जिले में लक्ष्य से आधी यूरिया होने पर विभाग अभी से समितियों पर भरपूर यूरिया रखने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

खरीफ सीजन में मौसम की मार सह चुके किसान रबी सीजन में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरतना चाहते। नहरों में पानी की कमी, बिजली कटौती समेत तमाम मुश्किलों को सहते हुए किसान गेहूं की 80 फीसदी से अधिक बुआई कर चुके हैं। करीब 15 से 20 दिन गुजरने के बाद अब गेहूं की सिंचाई का दौर भी शुरू हो गया है। सिंचाई के दौरान या बाद में गेहूं में यूरिया का छिड़काव किया जाता है। उस दौरान समितियों पर खाद न मिलने पर किसानों को निजी दूकानों से ही खरीदना पड़ता है। इसको देखते हुए कोआपरेटिव विभाग की ओर से दो रैक यानी पांच हजार एमटी यूरिया की मांग इफको से की गई है। निबंधन कोआपरेटिव रवींद्र मिश्रा ने कहा कि बुआई के सीजन में लक्ष्य 3399 एमटी के सापेक्ष 4940 एमटी डाई मंगाई गई थी। कुछ डिफाल्टर समितियों को छोड़कर ज्यादातर स्थानों पर भरपूर डाई मौजूद थी। अब किसानों को यूरिया की जरूरत पड़ेगी। इसे देखते हुए दो रैक यूरिया मंगाई गई है। उन्होंने बताया कि जिले में 6722 एमटी यूरिया की जरूरत होती है। वर्तमान में समितियों पर तीन हजार एमटी ही यूरिया है। पांच हजार एमटी यूरिया आने के बाद किसानों को यूरिया संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की अनुमति के बाद यूरिया मंगाई गई है। सप्ताह भर के अंदर यूरिया आने के बाद उसे समितियों पर भेज दिया जाएगा। बताते चलें कि इस वर्ष करीब 48 हजार हेक्टेअर में रबी की खेती की गई है, जिसमें 42 हजार हेक्टेअर में गेहूं की बुआई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें